HEALTHY RECIPE : लौकी मुठियों का लीजिए स्वाद, पाचन को भी रखती है दुरुस्त

सामग्री : 300 ग्रा. लौकी, गेहूं का आटा, बेसन व सूजी आधा कप, कुकिंग ऑयल 2-3 चम्मच, बारीक कटी हरी मिर्च व हरा धनिया, एक नींबू, एक चौथाई चम्मच पिसी हल्दी व बेकिंग सोडा, चुटकीभर हींग, छोटा टुकड़ा अदरक, आधा चम्मच राई, एक चम्मच जीरा और स्वादानुसार नमक।
पोषक तत्त्व : 100 ग्रा. लौकी से 200 कैलोरी ऊर्जा और 30 प्रतिशत विटामिन-सी मिलता है।
विधि : बाउल में कद्दूकस की हुई लौकी, आटा, सूजी व बेसन, नमक, हींग, हरी मिर्च-अदरक पेस्ट, हल्दी, हरा धनिया, बेकिंग सोडा, जीरा, तेल को मिक्स कर नींबू के रस से मिश्रण को गूंथ लें। हथेलियों पर हल्का तेल लगाकर मिश्रण को गोल आकार दें यानी मुट्ठी का रूप देकर तेल लगी छलनी वाली प्लेट पर रखें। फिर एक बड़े बर्तन में तीन कप पानी डालकर गर्म करें। भाप आने पर इसपर प्लेट रखने के बाद इसे ढकें। 20 मिनट बाद ढक्कन हटाकर किसी एक टुकड़े पर चाकू डालकर देखें। यदि चाकू आसानी से बाहर आ जाए व इसपर कुछ चिपके नहीं तो मतलब टुकड़े पक गए हैं। इन्हें उतारकर चाकू से पतले आकार में काटें। एक पैन में तेल डालकर उसमें जीरा, राई पकने के बाद कटे टुकड़ों को डालकर चमचे से चलाएं। हरे धनिए से सजाएं।


{$inline_image}
Source: Health

Share this:

You may have missed