कैंसर रोगियों के कोरोना से मरने का आंकड़ा ज्यादा

नई दिल्ली । राजीव गांधी कैंसर संस्थान और अनुसंधान केंद्र दिल्ली द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि कोविड-19 संक्रमण की दर कैंसर के मरीजों में ज्यादा है और कोविड-19 के अन्य मरीजों की तुलना में कैंसर के मरीजों की मृत्युदर 7.6 गुना अधिक है।
सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने यह कहा है कि कोविड-19 से कैंसर के मरीजों की अधिक मौत होने की वजह यह हो सकती है कि इनकी प्रतिरक्षा प्रणाली पहले से ही काफी कमजोर हो चुकी होती है और कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ती जाती है।
8 जून से 20 अगस्त के बीच में कोविड-19 से संक्रमित 186 कैंसर मरीजों पर एक शोध किया गया, जिसके बाद दिल्ली स्थित एक कैंसर हॉस्पिटल के छह शोधकर्ताओं ने कहा, “हमारे अध्ययन में इस तथ्य का उजागर होता है कि कैंसर के मरीजों में कोविड की दर सबसे ज्यादा है और इससे भी खराब बात तो यह है कि किसी आम कोविड-19 के मरीजों से इनकी मृत्युदर 7.6 गुना ज्यादा है।”
राजीव गांधी कैंसर संस्थान और अनुसंधान केंद्र में मेडिकल ऑन्कोलॉजी के निदेशक डॉ. विनीत तलवार ने कहा कि यह इस मामले में सबसे पहला शोध है और कोविड से संक्रमित कैंसर मरीजों से नैदानिक रूप से जुड़ा हुआ है।
आईएएनएस


{$inline_image}
Source: disease-and-conditions

Share this:

You may have missed