दुल्हन ही नहीं दूल्हे के आउटफिट में भी हिट है फ्लोरल प्रिंट फैशन

फ्लोरल प्रिंट को विशेषकर लड़कियों के लिए जाना जाता है। लेकिन इन दिनों लेटेस्ट व सीजनल ट्रेंड के अलावा फैशन की बात करें तो लडक़ों में भी फ्लोरल प्रिंट के आउटफिट और एक्सेसरीज पसंद किए जा रहे हैं। कई फैशन डिजाइनर इन दिनों दूल्हे के आउटफिट में फ्लोरल प्रिंट को जोडने लगे हैं। इस बार सीजन में यह काफी पसंद किया जा रहा है।

फ्लोरल कुर्ता व शेरवानी
लडकों के आउटफिट की रेंज और लिस्ट आए दिन बढ़ती जा रही है साथ ही इनके स्टाइल में भी कई नए एक्सपेरिमेंट देखने को मिल रहे हैं। वाइट या ऑफ व्हाइट या क्रीम कलर के बेस कुर्ते पर फ्लोरल डिजाइन दूल्हे या उसके दोस्तों पर काफी फबता है। शेरवानी भी इस प्रिंट में मिलने लगी है।

यह भी देखें : रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए प्यार जताना है जरूरी

यह भी देखें : गर्मियों में दिखना है परफेक्ट, फॉलो करें शिल्पा शेट्टी के ये आउटफिट

बॉटम भी हिट
कुर्ता, शेरवानी या जैकेट चाहे किसी भी कलर या प्रिंट की हो, बॉटम में फ्लोरल प्रिंट का पायजामा, चूड़ीदार या पेंट काफी अच्छा लुक देता है। कूल दिखाने के साथ ही यह स्टाइल ट्रेडिशनल लुक के लिए खासतौर पर पसंद किए जाते हैं।

एक्सेसरी भी हो हटके
एक्सेसरी के रूप में फ्लोरल ब्रॉच, जूतियां, शूज, साफा आदि बेहद हिट हो रहे हैं। इस फैशन की खास बात है कि यह किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाता है। सिंपल और प्लेन कुर्ते या शेरवानी के साथ फ्लोरल मफ्लर ट्राई करें।

पार्टनर के आउटफिट से करें मैच
दुल्हन ने यदि अपनी शादी वाले दिन के लिए आकर्षक और चटक रंग का लहंगा पहना है तो आप सिंपल कुर्ता या शेरवानी के नीचे फ्लोरल चूड़ीदार ट्राई कर सकते हैं। फ्लोरल कुर्ते पायजामे पर पार्टनर से मैच करती जैकेट पहनें। इस तरह आप अपनी दुल्हन से ज्यादा आकर्षक लगेंगे।



Source: Lifestyle

Share this:

You may have missed