राजस्वमंत्री पहुंच रहे घर-घर, जान रहे मरीजों के हाल

बायतु. राजस्व मंत्री चौधरी ने मंगलवार को बायतु पनजी ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम

देरोमोणियों की ढ़ाणी में डोर-टू-डोर सर्वे के तहत चयनित आईएलआई लक्षण वाले मरीजों के घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि मॉडल के रूप में ग्राम पंचायत बायतु पनजी एवं लीलाला के 11 राजस्व गांवों में घर-घर सर्वे के दौरान लोगों के बीपी, सूगर, ऑक्सीजन लेवल एवं टेम्परेचर मापन के लिए 11 उपकरणों के किट उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में यह मॉडल बायतु के समस्त राजस्व गांवों में लागू किया जाएगा।

सेवा कार्य के लिए आगे आए भामाशाह
गिड़ा पत्रिका. मरीजों के लिए गिड़ा क्षेत्र के रतेऊ में पीएचसी भवन बन कर तैयार हो गया, लेकिन उसमें इक्विपमेंट के लिए चिकित्सा विभाग को कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इसे लेकर हॉस्पिटल प्रभारी जगदीश बाना ने रतेऊ सरपंच से कुछ मदद कर भामाशाह के तौर पर कुछ इक्विपमेंट के रूप में सहायता करने का आग्रह किया। उस पर रतेऊ सरपंच भूराराम गोदारा ने अपनी निजी आय से एक वाटर कू लर भेंट किया।

वहीं उनकी ही कंपनी में काम करने वाले पोकरराम सुथार ने अपने हाथों से डीडीसी रूम में फर्नीचर व डॉक्टर के लिए टेबल बना कर हॉस्पिटल के सुपुर्द किया। सेठ स्व. ताराचंद की स्मृति में उसके छोटे भाई तिलोकचंद राधेश्याम राठी हाल निवासी सूरत ने पांच बैड मय आईवी स्टैंड व दो ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर भेंट किया।
कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण : गिड़ा- राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने मंगलवार को गिडा के कोविड केयर सेंटर्स का निरीक्षण कर मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। राजस्व मंत्री चौधरी ने कोरोना के प्रति ग्रामीणों में जन जागरूकता की आवश्यकता बताते हुए कहा कि लोगों को इस बारे में अधिक से अधिक जाग्रत करे तथा इस रोग से सावधानी बरतें तभी हम इस महामारी को हरा सकते हैं।



Source: Education

Share this:

You may have missed