हज यात्रा के नाम पर 16.62 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

हज यात्रा के नाम पर 16.62 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
– गुजरात के अहमदाबाद से पकड़ा
जोधपुर.
हज यात्रा के लिए टिकट बनाने का झांसा देकर सोजती गेट में ट्रैवल्स एजेंसी के मार्फत 16.62 लाख रुपए ऐंठने के मामले में सदर बाजार थाना पुलिस ने एक आरोपी को सोमवार को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी बंशीलाल वैष्णव ने बताया कि सोजती गेट स्थित इकरा टू एण्ड ट्रैवल्स एजेंसी के मोहम्मद सौहेल ने गत 6 अप्रेल को अहमदाबाद स्थित टाइम ट्रैवल्स के संचालक धु्रव पुत्र अरविंद और अहमदाबाद निवासी राजेश उर्फ राकेश पुत्र पुन्द्रीक भाई के खिलाफ उमरा यात्रा के टिकट बनाने के नाम 16.62 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया था। इस संबंध में जांच के बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। एएसआइ चंचल प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस अहमदाबाद पहुंची और धोखाधड़ी के आरोपी ट्रैवल्स टाइम के संचालक धु्रव भाई पुत्र अरविंद व्यास को हिरासत में लिया। जिसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।



Source: Education

Share this:

You may have missed