रास्ता रोक 50 रुपए मांगे, झगड़ा कर तीन हजार रुपए लूटे

रास्ता रोक 50 रुपए मांगे, झगड़ा कर तीन हजार रुपए लूटे
– घर लौट रहे युवक से पाल लिंक रोड पर वारदात
जोधपुर.
देवनगर थानान्तर्गत पाल लिंक रोड के पास सुनसान जगह पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने एक अन्य युवक को रोका और पचास रुपए मांगने के बहाने झगड़ा कर तीन हजार रुपए व दस्तावेज लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों लुटेरों की तलाश शुरू की।
पुलिस के अनुसार चौहाबो में सेक्टर दस निवासी हरफूलसिंह पुत्र रूडाराम जाट गत गुरुवार देर रात मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। पाल लिंक रोड पर बहुमंजिला इमारत के पास पहुंचने पर बाइक सवार दो युवकों ने पीछा शुरू किया। रास्ते में उन्होंने हरफूलसिंह को रोका। दोनों ने पचास रुपए मांगे। न देने पर आरोपियों ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। न देने पर जेब में हाथ डाल पर्स से तीन हजार रुपए व दस्तावेज छीनकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों लुटेरों की तलाश शुरू की।



Source: Education

Share this:

You may have missed