Acidity :- एसिडिटी से तुरंत चाहिए राहत तो घर में करें यह काम

शरीर में एसिडिटी विभिन्न कारणों से होती है।एसिडिटी होने से काफी परेशानी हो जाती है। क्योंकि कई बार सीने में भी दर्द होता है। जो चिंतित और परेशान कर देता है। इसलिए जरूरी है कि एसिडिटी होने पर आप कुछ घरेलू उपाय करें।

यह भी पढ़ें – सेहत और सूरत दोनों के लिए फायदेमंद है घी।

ठंडा दूध लें –

एसिडिटी को तुरंत कम करने के लिए आप ठंडा दूध पीएं। इसके लिए आप एक गिलास ठंडा दूध बिना शक्कर मिलायेे पी लेे।

यह भी पढ़ें – कब्ज की समस्या से राहत पाना है, तो करें यह उपाय।

गुड़ खाएं –

पेट में गर्मी होने पर आप थोड़ा गुड़ खा लें। गुड़ खाते ही आपको एसिडिटी से राहत मिलने लगेगी। लेकिन इसके बाद तुरंत एक गिलास ताजा पानी जरूर पी लें। गुड़ खाकर एक गिलास पानी पीने से आपको तुरंत ठंडक मिलेगी और एसिडिटी कम हो जाएगी।

यह भी पढ़ें – घुटने ओर कोहनी के कालेपन से परेशान हैं तो यह करें उपाय।

जीरा और अजवाइन का सेवन करें –

अगर आपको एसिडिटी हो रही है। तो आप एक चम्मच जीरा और अजवाइन लेकर इसे तवे पर भून लें। जब यह ठंडा हो जाए तो थोड़ी-थोड़ी मात्रा लेकर शक्कर के साथ खाएं। इससे आपको काफी आराम महसूस होगा।

आंवला और नमक का सेवन करें –

एसिडिटी से बचने के लिए आप आंवला ओर काले नमक का सेवन कर सकते हैं। यदि आपके घर में आंवला नहीं है और आंवला कैंडी भी हो तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपको चंद मिनटों में आराम मिल जाएगा।



Source: Health

Share this:

You may have missed