दूध, दही और पनीर के बिना भी इन चीजों से मिलता है कैल्शियम

Health News: हडि्डयों की मजबूती के लिए कैल्शियम का नियमित सेवन जरूरी है। लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि यह दूध, दही व पनीर जैसे डेयरी उत्पादों में ही मिलता है। कई लोगों को डेयरी उत्पाद पसंद नहीं होते या फिर उन्हें इनके प्रयोग से दिक्कत होती है। ऎसे में कैल्शियम के और भी कई बेहतर स्रोत हैं-

Read More: काली मिर्च सेवन के हैं कई फायदे, माइग्रेन में भी मिलेगी राहत

तिल: तिल भी कैल्शियम का समृद्ध स्रोत है। 100 ग्राम तिल के लड्डू से 550 मिलिग्राम कैल्शियम मिल जाता है।

अंजीर: एक सूखी अंजीर में 130 मिलिग्राम कैल्शियम होता है। इसे ज्यादातर लोग सर्दियों में ही खाना पसंद करते हैं, लेकिन गर्मियों में भी सीमित मात्रा में इसका सेवन किया जा सकता है।

Read More: नियमित रूप से 30 मिनट की सैर करना दिल की बीमारियों में फायदेमंद

सब्जियां: ब्रोकली, पत्तागोभी, फूलगोभी और शलगम जैसी सब्जियों में भी कैल्शियम होता है। इसके अलावा बादाम भी कैल्शियम की पूर्ति करता है। 26 ग्राम बादाम में 60 मिलिग्राम कैल्शियम पाया जाता है।

Read More: हल्दी, दूध और बेसन से पाएं गोरा निखार, ऐसे तैयार करें पेस्ट



Source: Health

Share this:

You may have missed