ट्रांसपोर्ट कम्पनी के ऑफिस का शटर तोड़कर डेढ़ नकदी चोरी

अजमेर. परबतपुरा बायपास सेंदरिया चौराहा स्थित ट्रांसपोर्ट कम्पनी के ऑफिस का शटर ऊंचा करके चोर नकदी पर हाथ साफ कर गए। चोरी की वारदात सोमवार सुबह अंजाम दी। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आदर्शनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट पर चोरी का मुकदमा दर्जकर चोर की तलाश शुरू कर दी।

चोरी की वारदात सुबह 4 बजे सेन्दरिया चौराहा पानी की टंकी के पास स्थित झुलेलाल ट्रांसपोर्ट कम्पनी के दफ्तर में पेश आई। शटर टूटने की सूचना पर कम्पनी संचालक पहुंचे। सूचना पर आदर्शनगर थाना पुलिस पहुंची। कम्पनी के संचालक अर्जुन करजानी ने बताया कि चोर ऑफिस का शटर टेढ़ा कर दाखिल हुए। काउंटर के गल्ले का लॉक तोड़कर एक लाख 65 हजार रुपए की नकदी, कम्प्यूटर डोंगल चोरी करने के साथ ऑफिस में तोडफ़ोड़ कर गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।

बाइक पर आए तीन चोर
ट्रांसपोर्ट कम्पनी के सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हो गई। बाइक पर तीन युवक सुबह करीब 4 बजे आए। तीनों शटर को ऊंचा कर ऑफिस में दाखिल हुए। ऑफिस के अन्दर तोडफ़ोड़ भी कर गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर गिरोह का तलाश शुरू कर दी



Source: Education

Share this:

You may have missed