Beauty Tips: स्किन से संबंधित समस्याओं में बेहद फायदेमन्द है नीम और दही, ऐसे करें इस्तेमाल

Beauty Tips: नीम में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल प्रॉपर्टी पाई जाती है। इसे हफ्ते में 3 या 4 बार दही के साथ मिक्स करके लगाने से कई हेल्थ प्रॉब्लम दूर होती है। इसे बनाने के लिए दो चम्मच नीम की पत्तियों के पेस्ट में एक चम्मच दही मिक्स करें। हम आपको बता रहे हैं नीम और दही से बने फेस पैक से होने वाले कई फायदे…

बढ़ती है स्किन की चमक
नीम और दही के फेस पैक में पर्याप्त मात्रा में विटामिनऔर न्यूट्रिएन्ट्स होते हैं जो स्किन सेल्स को जरूरी पोषण देते हैं। इससे स्किन का ग्लो बढ़ता है।

Read More: सात सुपर फूड जो आपकी सेहत को देंगे प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व, बीमारियां भी रहेंगी कोसों दूर

टैनिंग में कमी
नीम और दही का फेस पैक स्किन के डैमेज टिश्यूज को रिपेयर करता है। इससे टैनिंग कम होती है।

कील मुंहासे होंगे दूर
नीम और दही के फेस पैक एंटीबैक्टीरियल प्रोपर्टी होती है। इससे स्किन के बैक्टीरिया खत्म होते हैं और पिंपल्स की प्रॉब्लम दूर होती है।

दूर होंगे ब्लैक हेड्स
नीम और दही के फेस पैक में मौजूद तत्व स्किन को क्लीन करके ब्लैक हेड्स की समस्या से निजात दिलाते हैं।

Read More: डाइटिंग और मेहनत के बावजूद वजन कम नहीं होने के ये हो सकते हैं कारण, यहां पढ़ें

घाव भरता है और दाग दूर होते हैं
नीम और दही के फेस पैक में एंटीसेप्टिक प्रोपर्टी होती है। इसे घाव पर लगाने से वो ठीक होता है और दाग भी दूर हो जाता है।

स्किन में नमी बनाए रखती है
नीम और दही का फेस पैक स्किन में नमी बनाए रखता है। इससे स्किन सॉफ्ट और हेल्दी होती है।

Read More: ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाता है राइस स्क्रब, ऐसे करें तैयार

सनस्क्रीन का करता है काम
नीम और दही के फेस पैक मौजूद तत्व सनस्क्रीन की तरह काम करते हैं। इसे रोज लगाने से सूरज की अल्टा वायलेट किरणों से बचाव होता है।

दूर होते हैं डार्क सर्कल
नीम और दही के फेस पैक रोज लगाने से चेहरा साफ होता है और डार्क सर्कल की प्रोब्लम दूरी होती है।

Read More: कई बीमारियों का संकेत हो सकती है खांसी, ऐसे करें घरेलु उपचार



Source: Health

Share this:

You may have missed