किराए का कमरा लेकर आस-पास के क्षेत्र में कर रहे थे लूटपाट

जोधपुर.
बनाड़ थाना पुलिस ने सुनसान क्षेत्रों चाकू से डरा-धमकाकर और हमला कर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर मंगलवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया। एक अन्य पकड़ में नहीं आ सका। आरोपियों ने लूटपाट के लिए बनाड़ में कमरा किराए पर ले रखा था।
सहायक पुलिस आयुक्त (मण्डोर) राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि जून के प्रथम सप्ताह से बनाड़ व मण्डोर थाना क्षेत्र में चाकू से डरा-धमकाकर रुपए, मोटरसाइकिल व मोबाइल लूटने की पांच वारदातें हुई थी। लुटेरों की तलाश में कई संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई। थानाधिकारी सीताराम खोजा के नेतृत्व में एएसआइ जीवनराम व टीम ने पौने दो महीने की तलाश के बाद तीन युवकों को नामजद पीपाड़ शहर थानान्तर्गत चिरढाणी में जाणियों की ढाणी निवासी राकेश पुत्र राजूराम बिश्नोई व जालेली फौजदारा निवासी भजनलाल पुत्र सहीराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया। तिलवासनी गांव निवासी राकेश पुत्र मालाराम बिश्नोई गायब हो गया। जिसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

आरोपियों ने बनाड़ थाना क्षेत्र में लूट की चार और मण्डोर थाना क्षेत्र में चाकू से हमला कर एक व्यक्ति से लूट कबूल की है। कार्रवाई में एएसआइ जीवनराम, हेड कांस्टेबल जसाराम, सुभाष, रामनिवास, कांस्टेबल राजेन्द्र, नेमाराम आदि शामिल थे।
कमरे के 2-3 किमी क्षेत्र में लूटपाट

थानाधिकारी सीताराम का कहना है कि आरोपियों ने बनाड़ क्षेत्र में किराए का कमरा ले रखा है। उसके दो-तीन किमी क्षेत्र में देर शाम से रात 11 बजे तक घूमते थे और सुनसान जगह में बाइक सवार युवकों से लूटपाट करते थे।
चाकू से डराते, वार करने से भी नहीं चूकते

तीना आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधकर मोटरसाइकिल पर वारदात के लिए निकलते थे। अंधेरे में सुनसान जगह किसी बाइक सवार के पास बाइक ले जाकर चाबी निकाल लेते थे या रास्ता पूछने के बहाने रोकते थे। फिर चाकू से डरा धमकाकर व चाकू से वार कर रुपए, मोबाइल व मोटरसाइकिल लूट लेते थे।



Source: Education

Share this:

You may have missed