तांबे के तार चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

अजमेर. सिविल लाइन थाना पुलिस ने निर्माणाधीन होटल से चालीस किग्रा ताम्बे के तार चोरी के मामले में बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस उससे गहनता से पड़ताल में जुटी है।
एसपी जगदीशचन्द्र शर्मा ने बताया कि बुधवार को बलदेव नगर गली नम्बर 2 निवासी गोपाल शर्मा ने रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि वह छह साल से होटल विवान पिनकल में कार्य कर रहा है। होटल में निर्माण कार्य चल रहा है। तीन-चार दिन से रात में कोई अज्ञात व्यक्तितांबे के तार काटकर ले जा रहा है। 10 व 11 अगस्त की रात चौकीदार मुकेश सिंह व साइट मैनेजर सद्दाम खान व नरेश जोशी रात में बिल्डिंग में आकर छुप कर बैठ गए। तभी एक व्यक्ति आया और तार काट कर ले जाने लगा। आरोपी उनको देखकर भागने लगा तो उसको दौड़कर दबोचा। भाग दौड़ में आरोपी नाले में गिरकर जख्मी हो गया। उसके हाथ-पैर में चोट आई। तलाशी में उसके पास वायर काटने का कटर मिला। सूचना पर सिविल लाइन थाने की टीम पहुंची। जिसे आरोपी को टोंक देवली नगर फोर्ट निवासी संतोष सिंह पुत्र रूपसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का कॉपर वायर व कटर बरामद किया। जिसकी कीमत चालीस हजार रुपए है। कार्रवाई थानाप्रभारी अरविन्द सिंह के साथ हैडकांस्टेबल शैतान सिंह, पूसाराम, सिपाही बनवारीलाल शामिल है।



Source: Education

Share this:

You may have missed