जेएलएन को मिली अत्याधुनिक जांच मशीन

अजमेर. संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में रक्त एवं अन्य प्रकार की जांचें अब और तेजी से हो सकेंगी। राज्य सरकार द्वारा चिकित्सालय को अत्याधुनिक पूर्णतया स्वचलित रेडोक्स मैडोना एनालाइजर मशीन दी गई है। यह मशीन गुरुवार से शुरू हो जाएगी।

जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीबी सिंह और अधीक्षक डॉ. अनिल जैन ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय की बायोकेमिस्ट्री लेबोरेटरी में इंग्लैंड से आयातित अत्याधुनिक पूर्णतया स्वचालित रैडोक्स मैडोना एनालाइजर मशीन की स्थापना की गई है। यह मशीन पूरे संभाग की प्रथम मशीन है। इस मशीन से 1200 टेस्ट प्रति घंटे में किए जा सकते हैं। इससे मरीजों को बहुत कम समय में जांच रिपोर्ट मिल सकेगी। इस मशीन से लिपिड प्रोफाइल, रीनल प्रोफाइल, स्पेसिफिक प्रोटीन्स, डायबिटीज से संबंधित जांच, कोविड संबंधित जांच जैसे एलडीएचए डीण्डाइमर, फेरीटिन व सीआरपी व अन्य 65 प्रकार की जांचे की जा सकेगी। यह मशीन गुरुवार को अस्पताल की लैब में शुरू की जाएगी। मशीन की कीमत 24.11 लाख रुपए है।



Source: Education

Share this:

You may have missed