IAF के लिए एयरबस से 56 परिवहन विमानों की खरीद को मंजूरी, टाटा-कंसोर्टियम भारत में बनाएंगी 40 विमान

नई दिल्ली। सुरक्षा संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति की ओर से बुधवार को एक बड़ा और अहम फैसल लिया गया। इसमें 3 अरब डॉलर के एयरबस-टाटा प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई है। इसके अंतर्गत अब भारतीय वायु सेना के लिए 56 सी-295एमडब्ल्यू विमानों की खरीद की जाएगी।

रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि 16 विमान एयरबस डिफेंस एंड स्पेस से खरीदे जाएंगे और 40 विमान भारत में टाटा-कंसोर्टियम द्वारा निर्मित किए जाएंगे। ऐसा पहली बार होगा जब निजी क्षेत्र में कोई भारतीय कंपनी सैन्य विमान का निर्माण करेगी। 



48 महीनों में स्पेन से विमान खरीदें जाएंगे

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि नई टेक्नोलोजी से लैस सी-295एमडब्ल्यू विमान 5 से 10 टन क्षमता वाला परिवहन विमान है जो अब यह विमान वायुसेना के पुराने पड़ गए एवरो विमान की जगह लेगा। मंत्रालय का कहना है कि करार के अनुसार 48 महीनों के भीतर स्पेन से 16 विमान खरीदें जाएंगे। जबकि 40 विमानों का निर्माण 10 सालों के भीतर टाटा कंसोर्टियम द्वारा भारत में किया जाएगा।

भारत में सैन्य विमान का होगा निर्माण

मंत्रालय ने कहना है कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब एक निजी कंपनी द्वारा भारत में किसी सैन्य विमान का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना से भारत में एयरोस्पेस क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही देश भर में सूक्ष्म, लघु और मध्यम स्तर पर विमान के कुछ हिस्सों का निर्माण करने वालों को भी लाभ मिलेगा। इस परियोजना के माध्यम से 7 हजार के करीब लोगों को रोजगार मिलेगा

एयरबस के प्रवक्ता ने कहा कि एयरबस 56 सी-295 विमानों की खरीद पर सुरक्षा पर कैबिनेट समिति के निर्णय का स्वागत करती है और टाटा समूह के साथ संयुक्त रूप से अनुबंध पर हस्ताक्षर करने और निष्पादित करने के लिए तत्पर है।



Source: National

Share this:

You may have missed