बीजेपी नेता ने रखी फलाहार पार्टी, केंद्रीय मंत्री ने कहा – "वो लोग इफ्तार पार्टी कर सकते हैं तो हम नवरात्रि में फलाहार पार्टी क्यों नहीं कर सकते"

नई दिल्ली। नवरात्रि के दौरान देशभर में हर्षोल्लास है। इसी अवसर पर शनिवार को बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी नेता ने एक फलाहार पार्टी का आयोजन किया। इस फलाहार पार्टी में शामिल होने वाले कई नामों में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, केंद्र में ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह और अंत कई बीजेपी नेताओं ने शिरकत की। इसी दौरान गिरिराज सिंह ने बिना किसी का नाम लेते हुए कहा – “नवरात्रि भक्ति और आपसी सौहार्द का त्योहार है जिसे सभी को मिल-जुलकर खुशी से मनाना चाहिए। जब वो लोग इफ्तार पार्टी कर सकते हैं तो हम नवरात्रि में फलाहार पार्टी क्यों नहीं कर सकते। नवरात्रि के अवसर पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए और सभी को इनमें खुशी से शामिल होना चाहिए।”

giriraj-singh.jpg

यह भी देखे – भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून ज़रूरी – गिरिराज सिंह, केन्द्रीय मंत्री

राकेश कुमार तिवारी ने आयोजित की थी फलाहार पार्टी

इस फलाहार पार्टी का आयोजन बीजेपी नेता और बिहार क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी की तरफ से किया गया था। इसके साथ ही नवरात्रि की आरती का भी आयोजन किया गया था।

screenshot_2021-10-10_rakesh_kumar_tiwari_bihar_cricket_association.png

Source: National

Share this:

You may have missed