भारत के कोरोना टीकाकरण अभियान को वर्ल्ड बैंक प्रेसिडेंट ने सराहा, बोले- शानदार काम

नई दिल्ली। भारत में कोरोना के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा और तेज टीकाकरण अभियान जारी है। यही नहीं इस टीकाकरण अभियान में भारत हर रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, जिसकी दुनियाभर के देश सराहना कर रहे हैं। बता दें कि भारत जल्द ही कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज लगाने के लक्ष्य को पूरा कर लेगा। ऐसे में वर्ल्ड बैंक प्रेसिडेंट डेविड मालापास ने भी भारत की इस उपलब्धि को सराहा है।

भारत ने हासिल किया बड़ा लक्ष्य
दरअसल, वर्ल्ड बैंक प्रेसिडेंट डेविड मालापास ने हाल ही में भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की है। इस दौरान डेविड मालपास ने भारत के कोरोना टीकाकरण अभियान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा भारत ने इतने कम समय में बहुत बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया है। निश्चित तौर पर भारत का काम सराहनीय है।

क्लाइमेट चेंज पर भी हुई बात
इसके साथ ही वर्ल्ड बैंक प्रेसिडेंट डेविड मालापास ने वैक्सीन प्रोडक्शन में भारत के योगदान की भी सराहना की। जानकारी के मुताबिक इस दौरान दोनों के बीच ‘क्लाइमेट चेंज’ पर भी विस्तार से बात की गई। कहा गया कि भारत को प्रभावशाली योजनाओं के जरिए लक्ष्यों को समय रहते हासिल करना होगा।

मुलाकात में डेविड ने International Development Association में भारत के सक्रिय योगदान की भी तारीफ की। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत आगे भी अपनी निर्णायक भूमिका निभाता रहेगा।

यह भी पढ़ें: हंगर इंडेक्स के आंकड़ों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, कहा- भुखमरी में रचा नया कीर्तिमान

अगर भारत में कोरोना टीकाकरण की मौजूदा स्थिति की बात करें तो देश में अब तक कुल 97.23 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। स्वास्थ्य मंत्रालाय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 70 प्रतिशत लोगों को पहली डोज लग चुकी है, वहीं 30 प्रतिशत को दोनों डोज लगा दी गई हैं। वहीं सरकार का दावा है कि हम अगले हफ्ते 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लेंगे।

भारत में कोरोना की स्थिति
वहीं अगर भारत में कोरोना की स्थिति की बात करें तो देश में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में सिर्फ 15,981 मामले सामने आए हैं, मौतें भी 200 से कम दर्ज की गई हैं। इसके साथ ही कोरोना मृत्युदर बहुत कम है।



Source: National

Share this:

You may have missed