गलत इंजेक्शन से प्रसूता व बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन?

जयपुर। गलत इंजेक्शन से जोधपुर में प्रसूता व उसके दो जुडवां बच्चों की मौत के मामले में राज्य मानव अधिकार आयोग ने प्रमुख स्वास्थ्य सचिव, जोधपुर के पुलिस आयुक्त व कलक्टर से 9 नवम्बर तक रिपोर्ट मांगी है। इसमें प्रसूता व उसके बच्चों के इलाज से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों के बारे में जानकारी देने को कहा गया है।
आयोग अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास ने स्वप्रेरणा से इस मामले में मंगलवार को प्रसंज्ञान लिया। जोधपुर में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित वसुंधरा अस्पताल में इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगने से प्रसूता व उसके जुडवां बच्चों की मौत हो गई। आयोग ने मामले को गंभीरता से लिया। इस पर आयोग ने प्रमुख स्वास्थ्य सचिव, जोधपुर के पुलिस आयुक्त व कलक्टर से पूछा है कि प्रसूता व उसके जुडवां बच्चों के इलाज में कौन—कौन चिकित्सक व नर्सिंगकर्मी शामिल रहे और जो सेवाएं दे रहे थे उनके पास प्रशिक्षण था या नहीं? संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।



Source: Education

Share this:

You may have missed