T20 वर्ल्ड कप 2021: सेमीफाइनल से बाहर होने पर छलका कोहली का दर्द बोले- हमसे ज्यादा निराश कोई नहीं होगा

विराट कोहली ने ट्विटर पर कहा – एक साथ मिलकर हम एक लक्ष्य को पाना चाहते हैं। दुर्भाग्यवश हम ऐसा नहीं कर सके। एक टीम के तौर पर हम लोग से ज्यादा निराश कोई और नहीं होगा ।आप सभी ने हमें बहुत सपोर्ट किया हम इसके लिए आभारी हैं। हमारा लक्ष्य है कि हम मजबूत वापसी करें और अपना कदम लगातार आगे बढ़ाएं। जय हिंद !



भारत के लिए T20 वर्ल्ड कप अच्छा नहीं रहा शुरुआत के दोनों मैचों में भारत को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी जिसके बाद से टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय हो गया था उसके बाद भारत ने तीनों मैच जीते लेकिन प्वाइंट्स टेबल में टॉप टू में नहीं आ सका, जिसके कारण सेमीफाइनल से भारत बाहर हो गया। कल नामीबिया के साथ हुए आखिरी मुकाबले में 133 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 15.2 ओवर में ही 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। रविंद्र जडेजा मैन ऑफ द मैच रहे।



Source: Sports

Share this:

You may have missed