भटकते मिले परेशान मरीज, नहीं सुधरी सामान्य चिकित्सालय की व्यवस्थाएं

बाड़ी. बाड़ी सामान्य चिकित्सालय की व्यवस्थाएं इन दिनों चरमराई हुई हैं। चिकित्सालय में सोमवार को चिकित्सकों के अभाव में मरीज परेशान होते दिखाई दिए। वे चिकित्सकों को तलाशते दिखाई दिए। लेकिन कई चिकित्सकों के कमरों पर ताले लटके थे, तो कइयों की कुर्सी खाली पड़ी थी। मरीजों के परिजनों ने बताया कि पर्चा कट चुका है, लेकिन चिकित्सकों का समय हो जाने के बावजूद अब तक कोई भी चिकित्सक अथवा नर्सिंग स्टाफ नहीं मिला है।

कुछ ही चिकित्सक दिखे समय पर
हालांकि चिकित्सालय में कुछ चिकित्सक मरीज देखते मिले, मरीजों का कहना था कि कुछ चिकित्सक ही नियमित ड्यूटी पर आते हैं, जबकि अन्य नदारद ही रहते हैं। पीएमओ अवकाश पर, चिकित्सकों की मौज वैसे तो सामान्य चिकित्सालय का हाल बेहाल है, लेकिन जब पीएमओ अवकाश पर रहते हैं तो हालात और भी बदतर हो जाते हैं। कई चिकित्सक आते नहीं तो कई अपने कक्षों में ही नहीं बैठते हैं। इस कारण मरीजों को भटकना पड़ता है।

कब चलेगा उच्चाधिकारियों का डंडा अस्पताल में मरीजों का कहना था कि हालात में सुधार आना चाहिए। बिना किसी कठोर कार्रवाई के व्यवस्थाओं का सुधर पाना लगभग नामुमकिन है। ऐसे में मरीज निजी अस्पतालों का रुख ना करें, तो क्या करें।
इनका कहना है

मैं 2 दिन की छुट्टी पर हूं। लौट कर अस्पताल की यथास्थिति का आंकलन किया जाएगा।
डॉ. शिवदयाल मंगल, पीएमओ, बाड़ी।



Source: Education

Share this:

You may have missed