पांच नगरपालिका में जलापूर्ति के लिए 29.80 करोड़ की योजनाओं को हरी झंडी

गांधीनगर. राज्य की पांच नगरपालिकाओं में स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना में जलापूर्ति की 29.80 करोड़ रुपए योजनाओं को मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने मंजूरी दी है। चोटीला, द्वारका, मांडवी (कच्छ), शिहोर व गारियाधार नगरपालिका को जलापूर्ति व्यवस्था, मौजूदा नेटवर्क में सुधार, भूगर्भ सम्प, ऊंची पानी की टंकी, नल कनेक्शन एवं पम्पिंग मशीनरी समेत विभिन्न कार्य को लिए राशि आवंटित की गई है। यह कार्य एक वर्ष में पूर्ण करने होंगे।

स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत कार्यों को मंजूर किया गया है, जिसमें चोटीला नगरपालिका में 4.47 करोड़, द्वारका में 6.94 करोड़, कच्छ के माडंवी में 3.74 करोड़, भावनगर के शिहोर में 5.91 करोड़ और गारियाधार में 8.73 करोड़ रुपए की लागत से जलापूर्ति के विभिन्न कार्य किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री पटेल ने इन नगरों में जलापूर्ति कार्यों के लिए मंजूरी दी है ,जिसमें राइजिंग मेन, वितरण व्यवस्था, पम्पिंग मशीनरी, ऊंची टंकी, नल कनेक्शन, सम्प फिल्टर प्लान्ट और सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पर्याप्त पे्रशर से नियमित पानी पहुंचाना और ग्रेविटी वितरण व्यवस्था और नेटवर्क में सुधार करने जैसे कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री ने सुझाया है कि जिन योजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है, जिसमें प्रक्रिया को गति देने और एक वर्ष में कार्य पूरा करना होगा।



Source: Education

Share this:

You may have missed