Covid 4th wave: दांतों में दिख रहे कोरोना के ये गंभीर लक्षण, बुखार और खांसी भी बढ़ी

कोरोना दांत और मसूड़ों को तेजी से इफेक्ट कर रहा है। ओमीक्रोन के सबवेरिएंट बीए.2 (Omicron BA.2) को माना जा रहा था , लेकिन यूके में New XE variant मिलने के बाद इसे सबसे तगड़ा वेरिएंड माना जाने लगा है। पिछले तीन साल से कोरोना के कई विरिएंट आ चुके हैं। हाल ये है कि पहले जहां कोरोनों में फेफड़ों के डैमेज होते थे अब शरीर का हर अंग प्रभावित होने लगा है। कोरोंना के लक्षण भी बदलते रहर हे हैं। अब सिर्फ बुखार, खांसी या गले में खराश होना या सासं लेने में दिक्कत ही इसके लक्षण नहीं रहे। कान से लेकर पेट और अब दांत पर इसका इफेक्ट दिख रहा है।

कोरोना दांत और मसूड़ों को प्रभावित कर रहा है इसलिए इसे ‘कोविड टीथ’ (COVID Teeth) का नाम दिया गया है। कोराना से संक्रमित रहे करीब 75 प्रतिशत लोगों के अंदर कोविड टीथ की छह तरह की दिक्कत सामने आ रही है।

कोविड टीथ लक्षण

कोविड टीथ में दांतों में समस्या के साथ शरीर के कई और अंग पर भी इसका असर दिखता है। अगर दांत में परेशानी के साथ शरीर में कुछ ऐसे लक्षण नजर आएं तो डॉकटर को जरूर दिखाएं।

  • मसूड़ों में दर्द या लालिमा नजर आना
  • मसूड़ों में खून का थक्का जम जाना
  • जबड़े या दांत में दर्द भारीपन या तेज दर्द
  • दांत का टूटना या किसी दांत का छोटा टुकड़ा टूट जाना
  • बुखार, लगातार खांसी और अत्यधिक थकान
  • मुंह के अंदर फुंसी या फोड़ा होना

मसूड़ों या दांतों में दर्द अगर लगातार बना रहे तो आपको इसे तुंरत डॉक्टर को दिखाना चाहिए, तब तक आप इन घरेलू उपचार से भी दर्द में राहत पा सकते हैं।

  • दर्द को दबाने के लिए आप घरेलू उपचार में लौंग का तेल या लौंग दांत के नीचे दबा सकते हैं।
  • रोज रात में सोने से पहले और कुछ भी खाने के बाद गुनगुने पानी से कुल्ला जरूर करें।
  • नीम के दातुन से दांत साफ करना दांतों ाके स्वस्थ बना सकता है।
  • यदि मसूड़ों में घाव या लालिमा आ गई हो तो फिटकिरी के पानी से कुल्ला करें। ये तुरंत आराम देगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गई हैं। इनमें से किसी भी सलाह पर अमल करने या किसी तरीके को अपनाने का फैसला आपका व्यक्तिगत निर्णय होगा। किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले कृपया किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर करें।)



Source: disease-and-conditions

Share this:

You may have missed