दिल्ली में आज 325 नए मामले, संक्रमण की दर 2.39%, DDMA ने बुलाई बैठक

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं जिससे दिल्ली सरकार की चिंता बढ़ गई है। आज बीते 24 घंटों में यहाँ 325 नए मामले सामने आए हैं। अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है। वहीं, संक्रम दर यहाँ 2.39% दर्ज की गई है। कोरोना क खतरे को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने 20 अप्रैल को स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक करेगा।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को 352 नए मामले दर्ज किये गए हैं जिससे कुल सक्रिय मामलों की संख्या 915 हो गई है। वहीं, यहाँ संक्रमण की दर एक सप्ताह के भीतर बढ़कर 2.39 % हो गया है। इससे पहले बुधवार को दिल्ली में 299 कोरोना के मामले सामने आए थे जोकि केवल दो दिनों में 118 फीसदी की बढ़ोतरी थी।

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इसके प्रसार को रोकने के लिए 20 अप्रैल को एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और विशेषज्ञ शामिल होने की उम्मीद है। इस बैठक को लेकर अटकलें हैं कि इसी तरह मामले बढ़ते रहे तो फिर से लॉकडाउन पर विचार किया जा सकता है।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली सरकार COVID स्थिति पर नजर रख रही है और अस्पताल में भर्ती होने की संख्या कम होने के कारण घबराने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा, आज दिल्ली सरकार जल्द ही COVID-19 मामलों में मामूली वृद्धि को देखते हुए स्कूलों के लिए दिशानिर्देश जारी किये हैं। ये दिशा-निर्देश एक स्कूल में टीचर और छात्रों के कोरोना होने के मामलों के सामने आने के बाद जारी किया गया है।

यह भी पढ़े – दिल्ली में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, केजरीवाल सरकार ने जारी की एडवाइजरी



Source: National

Share this:

You may have missed