'क्रिकेट के टॉप पर Virat Kohli हैं और फुटबॉल के टॉप पर Cristiano Ronaldo'- पूर्व क्रिकेटर ने की दोनों की तुलना

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने विराट कोहली और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर बड़ा बयान दिया है। केविन पीटरसन ने इन दोनों दिग्गजों की तुलना की है। पीटरसन ने कहा कि दोनों अपने गेम में काफी माहिर है। विराट कोहली पिछले कुछ समय से बल्ले से संघर्ष कर रहे थे। इस बात पर ही पीटरसन ने अपनी प्रतिक्रिया दी।


विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ खेली थी अच्छी पारी

विराट कोहली का बल्ला IPL के इस सीजन में ज्यादा नहीं चला है। 30 अप्रैल को जरूर गुजरात के खिलाफ विराट कोहली ने 58 रन बनाए थे। बैंगलोर को हालांकि इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। बैंगलोर की टीम ने शुरूआती मुकाबलों में अच्छा खेल दिखाया लेकिन पिछले कुछ मैचों से टीम ने लय खो दी है। बैंगलोर को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो अगले मुकाबले जीतने होंगे। विराट कोहली से भी टीम को अब उम्मीद होगी कि वो एक बार फिर लंबी पारी खेलें।


केविन पीटरसन ने दी खास प्रतिक्रिया

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए पीटरसन ने कहा, क्रिकेट के टॉप पर विराट कोहली हैं और फुटबॉल के टॉप पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। मेरे हिसाब से कोहली को मैनचेस्टर यूनाइटेड और क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर एक नजर डालने की जरूरत है। एक मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलता है और एक RCB और भारत के लिए खेलता है। ये सभी बड़े ब्रांड हैं। विराट ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कई बार टीम को जीत दिलाई है। मुझे कोहली के ऊपर गर्व होता है। विरा एक चैंपियन और विजेता हैं।





Source: Sports

Share this:

You may have missed