जम्मू कश्मीरः सांबा में मिली सुरंग, PAK की ओर 150 मीटर खोदी गई थी मिट्टी, अमरनाथ यात्रा को बाधित करने की साजिश नाकाम

नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर के सांबा इलाके में सुरक्षाबलों ने एक संदिग्ध सुरंग को खोज निकाला है. यह सुरंग पाकिस्तान की ओर खोदी गई थी. माना जा रहा है कि सुरंग के जरिए अमरनाथ यात्रा को बाधित करने की साजिश रची गई थी. जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया. सुरंग मिलने की पुष्टि करते हुए बीएसएफ के आईजी डी.के बूरा ने बताया कि BSF को कल शाम एक सफलता मिली है. हमारी टीम का सुरंग तलाश से संबंधित जो अभ्यास चल रहा था, उसमें हमारी टीम ने एक सुरंग की तलाश की है. ये सुरंग लगभग 150 मीटर लंबी है. सीमा पार से जो घुसपैठ का लगातार प्रयास किया जा रहा है, उसे नाकाम करने में हम सफल रहे हैं.

बीएसएफ के अनुसार इस सुरंग के जरिए घुसपैठ कर अमरनाथ यात्रा को बाधित करने की साजिश सीमापार से रची गई थी. जिसे विफल कर दिया गया है. बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि डेढ़ साल में पांचवीं बार सुरंग मिली है. उल्लेखनीय हो कि सांबा इलाका पाक सीमा से बिल्कुल सटा है. यहां से सुरंग के जरिए पाकिस्तान की ओर से आतंकियों के प्रवेश की साजिशें पहले भी हो चुकी है.

यह भी पढ़ेंः जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों के काफिले पर आतंकी हमला, 5 जवान जख्मी



सांबा इलाके में बनाए गए सुरंग के जरिए आतंकी भारत में दाखिल होने की कोशिश करते हैं. सुरक्षा बलों का कहना है कि सुजवां एनकाउंटर के बाद पूरे इलाके में सघन जांच जारी है. इससे पहले 29 अगस्त 2020 में चक फकीरा पोस्ट से तीन किलोमीटर दूर बैनगलाड में भी सुरंग मिली थी. जबकि 22 नवंबर 2020 को सांबा बॉर्डर पर ही रिगाल के पास बीएसएफ के तलाशी अभियान में सुरंग मिली थी. जनवरी 2021 में कठुआ के हीरानगर में सुरंग मिली थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सांबा इलाके में मिली सुरंग की चौड़ाई इतनी थी कि इससे आराम से कोई भी आदमी आर-पार कर सकता है. यह सुरंग इंटरनेशनल बोर्डर 150 मीटर की दूरी पर के पास ही मिली है. जवानों ने सुरंग से 21 बोरी रेत भी बरामद की है. सुरंग के दूसरे छोर की जानकारी जुटाने के लिए सुरक्षाबल जेसीबी जरिए खुदाई करवा रहे हैं. इसके अलावा सुरक्षाबलं ने करनाल से चार संदिग्ध आतंकवादियों को भी गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ेंः जम्मू कश्मीर : राजौरी में सेना ने बरामद किया IED, तलाशी अभियान जारी



Source: National

Share this:

You may have missed