Vitamin C Deficiency Symptoms : चेहरे पर नजर आने वाले ये संकेत बताते हैं, शरीर में कम हो रहा 'विटामिन सी' का लेवल

चेहरे और स्किन पर सबसे पहले विटामिन सी की कमी का असर नजर आता है। तो चलिए जानें कि विटामिन सी शरीर में क्यों जरूरी है और इसकी कमी के संकेत क्या-क्या हैं।

विटामिन सी के फायदे- Benefits Of Vitamin C

विटामिन सी की जरूर शरीर को आंख से लेकर बाल और स्किन तक होती है। कई बार आनुवांशिक विकार और मेटाबॉलिक गड़बड़ियों की वजह से भी विटामिन सी की कमी होने लगती है। विटामिन सी का सेवन डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से लड़ने वाला होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ये वेट लॉस में भी कारगर है।

स्किन पर विटामिन सी की कमी के संकेत& Vitamin C Deficiency Sign

ड्राई और पैची स्किन: अगर स्किन बहुत ज्यादा ड्राई, पैची या फ्लेकी हो गई है तो यें संकेत विटामिन सी की कमी का है। विटामिन सी की कमी से स्किन की ऊपरी परत ड्राई हो जाती है।

फोड़े-फुंसी सही न होना या अधिक निकलना– अगर स्किन पर फोड़े-फुंसी ज्यादा निकल रहे या वो जल्दी ठीक नहीं होते तो ये भी विटामिन सी की कमी का संकेत है।

रिंक्लस- स्किन पर अचानक से रिंकल्स यानी झुर्रियां नजर आ रहीं तो ये भी विटामिन सी की कमी का संकेत है। विटामिन सी की कमी होने पर आंखों के आस-पास की स्किन भी सिकुड़ने लगती है।

स्किन रैशेज- शरीर में विटामिन सी कमी होने पर स्किन पर रैशेज बढ़ जाते हैं। स्किन पर अगर लाल रंग के छोटे-बड़े पैच दिख रहे या दाने हो रहे तो ये विटामिन सी की कमी का संकेत हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।



Source: disease-and-conditions

Share this:

You may have missed