कांग्रेस में राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद बढ़ी नाराजगी, नगमा और पवन खेड़ा ने ट्वीट करके कहीं ये बात

Rajya Sabha Elections:कांग्रेस पार्टी ने रविवार को राज्यसभा चुनाव के लिए लिस्ट जारी करते हुए 10 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, इमरान प्रतापगढ़ी व अजय माकन सहित अन्य लोगों के नामों की घोषणा कर दी है। हालांकि कांग्रेस ने जी -23 के नेता गुलाम नबी आजाद व आनंद शर्मा को इस सूची से बाहर रखा है। वहीं इस लिस्ट में जिन नेताओं का नाम नहीं है उनमें नाराजगी देखने को मिल रही है, जिसमें से पवन खेड़ा, नगमा व राजस्थान विधानसभा के मैंबर संयम लोढ़ा ने खुले तौर पर नाराजगी व दुख व्यक्त किया है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘शायद मेरी तपस्या में कुछ कमी रह गई’। इस बयान में साफ तौर पर नाराजगी देखने को मिल रही है। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए ट्वीट किया जिसमें लिखा मुझे पहचान कांग्रेस ने दी है’मैं अपनी इस बात से सहमत भी हूँ और इस पर अडिग भी हूँ।





Source: National

Share this:

You may have missed