जयपुर : पर्यावरण को लेकर किया जागरूक, लोगों ने की यौगिक क्रियाएं

जयपुर।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर राजधानी जयपुर में कई आयोजन हुए। इसी क्रम में गुरुकुल योग संस्थान एवं दरबार सेवा संकुल विकास समिति के सहयोग से एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योग गुरु महेंद्र सिंह राव ने पर्यावरण और योग के महत्व को बताते हुए यौगिक क्रियाएं करवाई।


दरबार स्कूल पुलिस क्वार्टर्स में आयोजित इस योग शिविर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और उनके परिवारजन शामिल हुए। इस मौके पर योग एक्सपर्ट मास्टर तन्मय सिंह ने विभिन्न आसनों का प्रदर्शन कर सबका मन मोहा। कार्यक्रम के अंत में अनीता रुंगटा और मीना खंडेलवाल ने विभिन्न हास्य की क्रियाएं करवाई।


कार्यक्रम के समापन में पुलिस उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद दिया और योग गुरु महेंद्र सिंह को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।



Source: Education

Share this:

You may have missed