चौथे T-20 मुकाबले से पहले दिग्गज गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान- कहा- राजकोट का मैच हमारे लिए फाइनल जैसा

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज इस समय चल रही है। शुरूआती दो मुकाबले साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किए और तीसरा मुकाबला टीम इंडिया ने अपने नाम किया। अब ये सीरिज रोमांचक हो गई है। खैर साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे ने अब बड़ा बयान दिया है।

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे का बड़ा बयान

पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद एनरिक नॉर्टजे लगभग पांच महीने तक क्रिकेट से दूर रहे थे। IPL 2022 में उन्होंने वापसी की। IPL 2022 में एनरिक नॉर्टजे ने छह मुकाबलों में 9 विकेट लिए। टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज में अभी तक वो तीन विकेट हासिल कर पाए है। राजकोट में चौथे टी-20 से पहले नॉर्टजे ने बड़ा बयान देते हुए कहा, मैं अभी अपना 100 प्रतिशत नहीं दे पा रहा हूं और मैं अपनी गेंदबाजी पर काम कर रहा हूं। मैं धीरे-धीरे शारीरिक रूप से ठीक हो जाऊंगा, जहां मैं पिछले साल IPL में और वर्ल्ड कप की शुरूआत में था, इसलिए अभी भी में उसके लिए कोशिश कर रहा हूं। मैं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे इसमें सुधार करने की जरूरत है। मैं आमतौर पर मूल बातों का ध्यान रखता हूं और समायोजित करता हूं। मैं इस स्तर पर कुछ काम कर रहा हूं और देखूंगा कि ये कैसे जाता है। उम्मीद है मैं सही रास्ते पर हूं।

ये भी पढ़ें- ‘Hardik Pandya का उदय और उत्थान हो चुका है,युवाओं में सबसे शानदार कप्तान’- दिग्गज ने दिया बड़ा बयान

एनरिक नॉर्टजे ने कहा कि, राजकोट का मुकाबला मेरे लिए एक फाइनल की तरह है। हमने स्पष्ट रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। इसलिए शायद फिर से यह हमारे लिए फाइनल जैसा होगा। ये दूसरा मौका है लेकिन हमें जल्द से जल्द सीरीज में अजेय बढ़त बनानी होगी।

ये भी पढ़ें-WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन पर लगा 24 करोड़ रुपए ‘रिश्वत’ देने का आरोप, कंपनी की साख पर लगा धब्बा!



Source: Sports

Share this:

You may have missed