Jammu Kashmir Election: इस साल के अंत तक जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिए संकेत

Jammu Kashmir Election: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों से चल रही है। बीते दिनों केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य का परिसीमन का कार्य पूरा हो चुका है। जिसके बाद राज्य से सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारी में जुट गए है। इस बीच आज जम्मू कश्मीर के दौरे पर आए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि इस साल के अंत तक जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हो गई है, जिसके बाद हाल ही में विधानसभा सीटों की कुल संख्या 90 हो गई है, जिसमें जम्मू संभाग में 43 और कश्मीर घाटी में 47 सीटें हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

 

जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर आए रक्षा मंत्री ने गुरुवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अग्रिम चौकियों (फॉरवर्ड पॉजिशन) का दौरा करने के अलावा वरिष्ठ फील्ड कमांडरों के साथ बातचीत भी की। अलग-अलग राजनीतिक दलों ने जम्मू और कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में जनता के बीच जाना शुरू कर दिया है। सभी सियासी पार्टियां अपने एजेंडे और विचार लेकर लोगों के बीच पहुंचना शुरू हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारी हुई तेज, मतदाता सूची का रिवीजन शुरू

उल्लेखनीय हो कि विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पीडीपी, नेकां और कांग्रेस नेता जनता के बीच भाजपा की नीतियों की आलोचना लेकर पहुंच रहे हैं। इन पार्टियों का कहना है कि भाजपा लोगों को सुशासन और बुनियादी सुविधाएं देने में विफल साबित हुई है। दूसरी ओर बीजेपी धारा 370 और आंतकवाद के मसले को लेकर राज्य विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी में है।



Source: National

Share this:

You may have missed