तमिलनाडु में बस और लॉरी की टक्कर, 6 लोगों की मौत 10 से अधिक घायल

Road Accident in Tamil Nadu : तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चेंगलपट्टू में शुक्रवार सुबह एक बस और लॉरी के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 10 से अधिक लोग हो गए है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। सूचना पर दमकल व बचाव दल मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

अनियंत्रित हो गई थी बस
चिदंबरम के लिए एक सरकारी SETC बस सुबह चेन्नई से रवाना हुई। करीब सात बजे जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर आचारपक्कम के पास बस तेज गति से जा रही थी तभी वाहन से नियंत्रण खो बैठा बस चालक सड़क किनारे खड़ी लॉरी से टकरा गया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली : यमुना में डूबे चार युवक, तीन के शव क‍िए बरामद, चौथे की तलाश जारी



दो महिलाओं सहित 6 की मौत
सूचना पर दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को चेंगलपट्टू जीएच ले जाया गया, जहां एक यात्री को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में दो महिलाओं सहित पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के रामनगर में भीषण सड़क हादसा, नदी में गाड़ी गिरने से 9 की मौत

एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिगस्त
अचरपक्कम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बस की एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।



Source: National

Share this:

You may have missed