आज दिल्ली में CM मान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत से करेंगे मुलाकात, इस अहम प्रोजेक्ट पर करेंगे चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे। दिल्ली में वो केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजिंदर शेखावत से मुलाकात कर पंजाब के प्रदूषित पानी को स्वच्छ करने को लेकर चर्चा करेंगे। पिछले कुछ समय से पंजाब में दूषित हो रहे जल को लेकर चिंता लोगों में देखने को मिली है। हाल ही में भगवंत मान ने ‘काली बेईं’ नदी का पानी पिया था जिससे वो काफी बीमार तक पड़ गए थे। ऐसे में ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। इससे पहले सीएम मान ने कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ के अवसर पर चंडीगढ़ के वार मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसकी जानकारी भी उन्होंने ट्वीट कर दी है।

इससे पहले अपने एक ट्वीट में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा, “आज जल विद्युत मंत्री गजेंद्र शेखावत के साथ दिल्ली में बैठक है। इस दौरान हम पंजाब के प्रदूषित पानी को साफ करने के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।”

Buddha Nullah rejuvenation प्रोजेक्ट पर चर्चा
इस बैठक में Buddha Nullah rejuvenation project पर भी चर्चा होगी। बुड्ढे नाले रिनोवेशन प्रोजेक्ट का उद्देश्य इसे साफ करना है। कभी सामाजिक जीवन का केंद्र रहा लुधियाना का बुड्ढे नाला अब ‘कैंसर का स्रोत’ बन गया है। “सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट काम नहीं कर रहे है। इस नाले पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) लगे हैं लेकिन इनकी क्षमता काफी कम है जिसे बढ़ाने को लेकर काफी समय से चर्चा है। यही नहीं इसपर मॉडर्न मशीनों का इस्तेमाल करने की भी बात कही गई है। भगवंत मान सत्ता में आने के बाद से ही इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़े- 24 घंटे में बीसलपुर बांध में आया 10 सेंटीमीटर पानी, बांध में हो रही है लगातार पानी की आवक

इसके अलावा चंडीगढ़ की लाइफलाइन कही जाने वाली सुखना झील को लेकर भी प्रशासन की चिंता बढ़ी है। यहाँ पिछले कुछ दिनों से मरी हुईं मछलियाँ देखने को मिल रही है।

‘काली बेईं’ नदी का पानी भी अब प्रदूषित होता दिखाई दे रहा। पंजाब की जनता के लिए प्रदूषित होता पानी बड़ी चिंता का विषय है। ऐसे में भगवंत मान इस संबंध में केन्द्रीय मंत्री से गंभीर चर्चा कर सकते हैं।



Source: National

Share this:

You may have missed