West Bengal SSC Scam: पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर भाजपा सांसदों ने ममता बनर्जी के खिलाफ किया प्रदर्शन

संसद के चल रहे मानसून सत्र के बीच, पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसदों ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ शिक्षक भर्ती (SSC) घोटाले में राज्य के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के शामिल होने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने ममता बनर्जी और टीएमसी के खिलाफ “चोर-चोर” के नारे लगाए। सांसदों ने संसद भवन परिसद में गांधी प्रतिमा के पास विरोध जताया।

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा, “हम यहां ममता बनर्जी की इस्तीफे की मांग कर रहे क्योंकि उनकी आज्ञा बिना कुछ नहीं हो सकता है।” बाता दें, पार्थ चटर्जी को केद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 23 जुलाई को गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी से ठीक पहले एजेंसी ने अर्पिता मुखर्जी ठिकानों से करीब 21 करोड़ रुपये बरामद किए थे। ED की कार्रवाई में अब तक अर्पिता के ठिकानों से करीबन 50 करोड़ रुपए बरामद किए जा चुके हैं। ईडी की छापेमारी में भारी मात्रा में सोना भी बरामद किया गया था।



बता दें कि सरकारी स्कूलों और सहायता प्राप्त स्कूलों में हुए कथित शिक्षक भर्ती घोटाले के वक्त पार्थ चटर्जी के पास शिक्षा विभाग का प्रभार था। पांच बार विधायक रह चुके चटर्जी को 2014 में उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा के प्रभारी मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्होंने 2021 तक पोर्टफोलियो संभाला था। बाद में उनसे यह विभाग ले लिया गया था। प्रवर्तन निदेशालय स्कूल सेवा आयोग द्वारा की गई शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितता के आरोपों की जांच कर रहा है।

यह भी पढ़ें: शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपी पार्थ चटर्जी बोले – ”समय आने पर आपको पता चल जाएगा…पैसा मेरा नहीं’



Source: National

Share this:

You may have missed