3 दिग्गज खिलाड़ी जिनका Asia Cup 2022 की टीम में चयन होना लगभग तय है, खतरे में केएल राहुल

एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से होगी। टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ 28 अगस्त को होगा। सोमवार को शायद टीम इंडिया का चयन कर दिया जाएगा। चयन की अंतिम तारीख 8 अगस्त है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय पांच मैचों की टी-20 सीरीज भी चल रही है। इस सीरीज में खेल रहे कुछ खिलाड़ी एशिया कप में नजर नहीं आएंगे। कुछ खिलाड़ी इस समय टीम से बाहर चल रहे हैं, उनकी एंट्री जरूर हो सकती है। जब उन दिग्गज खिलाड़ियों की एंट्री होगी तो फिर मौजूदा टीम में से कुछ खिलाड़ी ड्राप हो जाएंगे। आइए हम आपको बताते हैं कि इस टूर्नामेंट में किन तीन दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी होना लगभग तय है। हालांकि इसमें एक खिलाड़ी के ऊपर अभी संशय बना हुआ है।

1) विराट कोहली

कोहली इस समय खराब दौर से गुजर रहे हैं। उनके बल्ले से बिल्कुल भी रन नहीं निकल रहे हैं। पिछले कुछ सीरीज से वो ब्रेक पर है। आप सभी को पता है कि कोहली मैच विनर खिलाड़ी है। वेस्टइंडीज के बाद जिम्बाब्वे का दौरा होगा। हालांकि इस सीरीज में सीनियर खिलाड़ी नहीं जाएंगे। एशिया कप की टीम में विराट कोहली का चयन होना लगभग तय है। अगर सही समय पर उनकी फॉर्म वापस आ गई तो फिर ये टीम इंडिया के लिए बहुत अच्छा रहेगा।

2) केएल राहुल

राहुल के चयन पर सभी की नजरें जरूर टिकी रहेंगी। IPL 2022 के बाद साउथ अफ्रीकी सीरीज के लिए उन्हें कप्तान बनाया गया था लेकिन वो इंजर्ड हो गए थे। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई। कोविड से भी जूझ रहे हैं। अब कहा जा रहा है कि उनकी इंजरी अभी तक सही नहीं हुई है। वैसे उम्मीद की जा रही है कि राहुल वापसी जरूर करेंगे। अगर उनकी वापसी नहीं होगी तो फिर ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह के बेटे हैरी सिंह इंग्लैंड के लिए खेलेंगे क्रिकेट


3) जसप्रीत बुमराह

बुमराह भी इस समय ब्रेक पर चल रहे हैं। बुमराह भी एशिया कप में जरूर रहेंगे। वो रहेंगे तो गेंदबाजों का आत्मविश्वास और भी बढ़ जाएगा। बुमराह अब मौजूदा दौर के सबसे बेहतरीन गेंदबाज बनते जा रहे हैं। इंग्लैंड दौरे के बाद उन्हें आराम दिया गया है। हालांकि उनके लिए भी ये लंबा ब्रेक हुआ है। उम्मीद है कि एशिया कप में वो पुराने ही अंदाज में वापसी करेंगे। बुमराह के साथ भुवनेश्वर कुमार तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। तीसरा तेज गेंदबाज कौन होगा ये देखने वाली बात होगी।

यह भी पढ़ें- IPL खेलने वाले विंडीज के 3 खिलाड़ी जो इस समय टी-20 सीरीज में भारतीय टीम पर भारी पड़ रहे हैं



Source: Sports

Share this:

You may have missed