Asia Cup 2022: आज हो सकता है भारतीय टीम का ऐलान, रोहित विराट समेत ये खिलाड़ी बनाएंगे टीम में जगह

Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 इस बार श्रीलंका की मेजबानी में यूएई में होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 27 अगस्त से होगी और पहला मुकाबला अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। वहीं भारत टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को होने वाले मैच से करेगा। बता दें कि पहले यह टूर्नामेंट श्रीलंका में होना था लेकिन वहां खराब आर्थिक हालातों के चलते इसे यूएई में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया। इस बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में हो रहा है और 6 टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेती हुई नजर आएंगी। भारत के अलावा श्रीलंका पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान 5 टीमें है। जबकि एक टीम क्वालिफिकेशन के जरिए शामिल होगी। तो इस हिसाब से कुल 6 टीमें एशिया कप जीतने के लिए दावेदारी पेश करती हुई नजर आएंगी

आज हो सकती है भारतीय टीम की घोषणा

एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम के स्क्वायड की घोषणा आज देर रात तक होने की संभावना है। इस टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्य टीम की घोषणा हो सकती है, जिसमें 10 खिलाड़ी लगभग तय माने जा रहे हैं। इन खिलाड़ियों में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (फिटनेस के आधार पर), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक ,रविंद्र जडेजा भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह शामिल है। इसके अलावा पांच खिलाड़ियों के लिए चयनकर्ताओं को माथापच्ची करनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें : 3 विकेटकीपर बल्लेबाज जिन्हें एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

10 खिलाड़ियों के अलावा, बचे हुए 5 खिलाड़ियों के लिए चयनकर्ता और कोच राहुल द्रविड़ के लिए इन खिलाड़ियों का चयन करना आसान बात नहीं होगी। इस रेस में ओपनर के तौर पर ईशान किशन, मिडिल ऑर्डर में दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर और गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और आवेश खान के बीच जंग जारी है। अब देखने लायक बात हो गई कि इन खिलाड़ियों में से कौन से वे पांच खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम में एशिया कप 2022 के लिए जगह बना पाएंगे।

एशिया कप 2022 के लिए भारत की संभावित टीम:

रोहित शर्मा, के एल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन श्रेयस अय्यर/दीपक हुड्डा, रवि आश्विन, यजुवेंद्र चहल अर्शदीप सिंह/आवेश खान



Source: Sports

Share this:

You may have missed