IND vs ZIM: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, दीपक चाहर की जगह शार्दुल ठाकुर को मिला मौका

India vs zimbabwe toss: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुक़ाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए भारतीय टीम ने एक बदलाव किया है। दीपक चहर को बाहर कर शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया है।

भारत ने पहले मैच में भारत ने मेजबान को 10 विकेट से हराया था। ऐसे में जिम्बाब्वे इस मैच में वापसी कर सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगा। टीम के कप्तान लोकेश राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बाद से कोई भी मैच नहीं खेला है। ऐसे में एशिया कप 2022 को ध्यान में रखते हुए वे लय में लौटना चाहेंगे। ऐसे में शुभमन गिल और शिखर धवन की जगह वे सलामी बल्लेबाजी करते नज़र आ सकते हैं। इसके अलावा टीम दीपक हुड्डा को और आज़माना चाहेगी ऐसे में उसे बल्लेबाजी क्रम में ऊपर उतारा जा सकता है।

कार्यवाहक कोच वीवीएस लक्ष्मण की नजरें पहली सीरीज जीतने और उसके बाद टीम संयोजन में प्रयोग पर होगी। धवन की बाजू में लगी चोट अगर गंभीर होती है तो ईशान किशन और राहुल का बायां दायां संयोजन पारी की शुरुआत के लिए उम्दा होगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 –
भारत: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, इशान किशन, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।

जिम्बाब्वे:
रेजिस चकाब्वा (कप्तान), इनोसेंट काया, तदीवानाशे मारुमनी/ताकुदजवानाशे कैटानो, वेस्ले मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, रिचर्ड नगारवा, विक्टर न्याउची।



Source: Sports

Share this:

You may have missed