गोद लिए बेटे ने संपत्ति में हिस्से के लिए अपने पिता की बेरहमी से कर दी हत्या

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक हैरान कर देने वाला ममाला सामने आया है। यहाँ एक गोद लिए बेटे ने अपने पिता की हत्या केवल इसलिए कर दी क्योंकि उसे घर की जमीन पर शोरूम खोलना था। पिता से इजाजत न मिलने पर उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर प्लान बनाया और अपने पिता की हत्या कर दी। इसके लिए उसने एक शख्स को सुपारी तक दी थी। जब पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू की तो जल्द ही हत्यारा बेटा और उसका साथ गिरफ्त में आ गए।

दरअसल, ये घटना हावड़ा के शिवपुर थाना क्षेत्र की है। यहाँ शुक्रवार को एक करोबरी की हत्या उसके दत्तक पुत्र और उसके साथी ने मिलकर कर दी। कारोबारी का नाम शेख तैयब अली (58) था जो शुक्रवार रात अपने घर वापस लौट रहा था तभी उसके दत्तक पुत्र शेख आकाश अफरीदी और उसके मित्र सिकंदर शकह ने पीछे से धारदार हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया। घायल तैयब को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू की और जल्द ही दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। बाद में इन दोनों को हावड़ा जिला अदालत में पेश किया गया।

यह भी पढ़े- झारखंडः एकतरफा प्यार में जलाई गई छात्रा ने रांची में तोड़ा दम, खिड़की से पेट्रोल छिड़ककर युवक ने लगाई थी आग

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शेख तैयब अली को दो पत्नियों से कोई संतान नहीं थी तो उसने एक बेटे को गोद लिया था। इसके कुछ सालों बाद ही उसे दूसरी शादी से एक बेटा पैदा हुआ जिसके बाद आकाश को संपत्ति में हिस्सेदारी की टेंशन हुई। उसने अपने पिता से काजीपारा इलाके की जमीन पर शोरूम बनाने के लिए कहा, लेकिन तैयब ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद आकाश ने तैयब को मारने की योजना बनाई और एक बदमाश को 50 लाख रुपये तक कि सुपारी तक दी।

पुलिस ने बताया कि आकाश को महंगी चीजों का शौक है और वो ऐशों-आराम की जींदगी जीता था। अपने शौक को पूरा करने के लिए उसने ये घटिया योजना बनाई थी।

यह भी पढ़े- बिहार में फिर दिखा जहरीली शराब का कहर: तीन लोगों की मौत, दो की हालत नाजुक



Source: National

Share this:

You may have missed