Aligarh Muslim University : 3 महीने में जे0एन0 मेडिकल कॉलेज नहीं सुधरा, तो खत्म हो जाएगी मान्यता

उत्तर प्रदेश : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जे0 एन0 मेडिकल कॉलेज में मानक के अनुरूप सुविधाएं नहीं देने पर कॉलेज की मान्यता जा सकती है। दरअसल राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के मेडिकल एसेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड ने पत्र भेजकर 3 महीने में कमियों को दूर करने की चेतावनी दी है। जे0 एन0 मेडिकल कॉलेज मैं कई तरह की शिकायतें आ चुकी हैं। मरीज यहां आकर प्रताड़ित होता है। एएमयू के पढ़ने वाले छात्रा राजा भैया ने नेशनल मेडिकल कमिशन को पत्र लिखकर कमियों से अवगत कराया था । शिकायत करने के बाद नेशनल मेडिकल कमीशन ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को चेतावनी भरा पत्र लिखा है,और मेडिकल में सुधार के लिए कहा है ।

यह भी पढ़ें: जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने जिला कारागार में किए बदलाव, मिला आईएसओ प्रमाण पत्र
नेशनल मेडिकल कमीशन ने कई बिंदुओं को लेकर पत्र भेजा है । जिसमें मुख्य बिंदु यह है कि मेडिकल कॉलेज के डीन और प्रिंसिपल जो पद के लिए योग्य नहीं थे। उन्हें पोस्ट दे दी गई। इतने बड़े मेडिकल कॉलेज में कुलपति ने यह गलती कैसे की? वही ब्लड बैंक का लाइसेंस मार्च 2022 में एक्सपायर हो चुका है। लेकिन मेडिकल प्रशासन रिन्यू नहीं करवा पाया है. ब्लड बैंक बदस्तूर चल रहा है. मेडिकल कॉलेज में 15 आईसीयू बेड होने चाहिए। लेकिन अभी तक केवल 10 आईसीयू बेड है. सामाजिक कार्यकर्ता राजा भैया ने कहां है कि मेडिकल कॉलेज में केवल उन्हीं को जिम्मेदारी दी गई है जो एएमयू कुलपति तारिक मंसूर के नजदीकी है।

यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव लीड करेंगे यूपी में महागठबंधन तो क्या बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी ?
वहीं सामाजिक कार्यकर्ता राजा भैया ने आरोप लगाए है कि दवाओं के नाम पर मेडिकल कॉलेज में लूट खसोट होती है। जांचों के नाम पर लूट होती है। ग्रामीण क्षेत्र का मरीज जब यहाँ आता है तो मेडिकल में परेशान हो जाता है। राजा भैया ने बताया कि शिकायत करने के बाद यह कार्यवाही हो रही है।



Source: Health

Share this:

You may have missed