बैंक लूट का खुलासा, तीन लुटेरे गिरफ्तार

अलवर. सदर थाना इलाके के भूगोर स्थित बड़ौदा-राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में करीब डेढ़ माह पहले हुई लूट की वारदात का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से दो देसी कट्टा, छह कारतूस और वारदात में इस्तेमाल दो बाइक जब्त की गई है। वारदात के सम्बन्ध में लुटेरों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 4 अगस्त को दोपहर करीब 2.20 बजे भूगोर स्थित बड़ौदा-राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में तीन हथियारबंद बदमाश घुसे। जिनमें से दो ने नकाब तथा एक ने हेलमेट लगाया हुआ था। बदमाशों ने हथियार की नोक पर बैंक स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बनाया। इसके बाद बैंक से 76 हजार 700 रुपए की राशि लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद से पुलिस की टीमें लुटेरों की तलाश में लगी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को लक्ष्मणगढ़ बैंक लूट के मुल्जिम रवि कुमार व गोपाल यादव पुत्रान धर्मङ्क्षसह यादव निवासी नंगली जारला थाना बहतूकला-अलवर और कुशाल ङ्क्षसह राजपूत पुत्र ओमवीर ङ्क्षसह निवासी टोड़ा थाना लक्ष्मणगढ़-अलवर को गिरफ्तार कर लिया। मुल्जिमों से अन्य वारदातों के सम्बन्ध में अनुसंधान किया जा रहा है।



Source: Education

Share this:

You may have missed