गृहमंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने साधा निशाना, कहा- 'सामान्य स्थिति का ढोल पीट रहे हैं, मैं नजरबंद हूं'

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। श्रीनगर में उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान गृहमंत्री ने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए हैं। इसी बीच पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने गृहमंत्री अमित शाह के दौरे पर निशाना साधते हुए नजरबंद कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि उन्हें श्रीनगर के गुप्कर रोड स्थित उनके आवास पर नजरबंद रखा गया है, ताकि उन्हें बारामूला जिले के पट्टन की यात्रा करने से कथित तौर पर रोका जा सके।

इसके साथ महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अगर एक पूर्व मुख्यमंत्री के मौलिक अधिकारों को इतनी आसानी से निलंबित किया जा सकता है, तो कोई आम आदमी की दुर्दशा की कल्पना भी नहीं कर सकता है। हालांकि श्रीनगर पुलिस ने महबूबा मुफ्ती ने ‘नजरबंद’ होने के आरोप को गलत बताया है।





Source: National

Share this:

You may have missed