JNU UG Admission 2022: यूजी कोर्स में एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट आज होगी जारी, jnuee.jnu.ac.in लिंक पर करें चेक

JNU UG Admission 2022: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों (UG) में सत्र 2022-23 के दाखिले के लिए आवेदन करने वालों की पहली मेरिट लिस्ट आज जारी होगी। जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, JNU Merit List आज यानी 17 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इसके साथ ही सीट ब्लॉकिंग का प्रोसेस 19 अक्‍टूबर तक जारी रहेगा। JNU में अंडरग्रेजुएट एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in और jnuee.jnu.ac.in पर जाकर मेरिट लिस्‍ट की जांच कर सकते है। जेएनयू द्वारा मेरिट लिस्ट आज कितने बजे जारी की जाएगी। इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। एडमिशन के लिए आवेदन विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी – यूजी) 2022 के स्कोर कार्ड के आधार पर किया गया था।

22 अक्टूबर को आएगी दूसरी मेरिट लिस्ट

JNU ने यूजी दाखिले के लिए 27 सितंबर से प्रक्रिया शुरू की थी और 12 अक्टूबर को समाप्त हुई। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर, विश्वविद्यालय अब विभिन्न कोर्सेज़ के लिए एक मेरिट लिस्‍ट तैयार की जाएगी। यूनिवर्सिटी शेड्यूल के अनुसार, पहली मेरिट लिस्‍ट आज जारी की जाएगी। सीट लॉकिंग का प्रोसेस 17 अक्‍टूबर से 19 अक्‍टूबर चलेगी। वहीं, दूसरी मेरिट लिस्‍ट 22 अक्‍टूबर, 2022 को रिलीज की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Startup: किन लोगों के लिए अच्छा करियर ऑप्शन है यह? जानिए….

CUET UG स्कोर के आधार पर मिलेगा एडमिशन

माना जा रहा है कि JNU से UG एडमिशन प्रवेश के लिए 3 मेरिट लिस्‍ट जारी की जाएगी। इस बार कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों की तरह JNU भी CUET UG स्कोर के आधार पर छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा। सीयूईटी यूजी परीक्षा के स्‍कोर के माध्यम से उम्मीदवारों को एडमिशन मिलेगा।

यह भी पढ़ें- जेल वार्डर में 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन



Source: Education

Share this:

You may have missed