Deepotsav 2022: अयोध्या में जले 15.76 लाख दीये, PM मोदी बोले- भगवान राम विश्व के लिए ज्योतिपुंज

Deepotsav 2022: आज अयोध्या दीपों के प्रकाश से उज्ज्वल और राममय है। छोटी दिपावली के मौके पर अयोध्या में भगवान श्री राम की जन्मस्थली पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित राज्य के अन्य बड़े नेताओं की मौजूदगी में अयोध्यावासी दिपावली को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

पीएम मोदी की मौजूदगी में अयोध्या में सरयू नदी के किनारे रिकॉर्ड 15.76 लाख दीये जलाए गए। प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में सीएम योगी ने इस रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने सरयू की पूजा करके आरती उतारी। उन्होंने राम की पैड़ी पर लेजर शो के माध्यम से हुई राम कथा देखी। इसके बाद डिजिटल आतिशबाजी का नजारा लिया।

 



पीएम की देशवासियों से पंच प्रणों को आत्मसात करने की अपील

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि लाल किले से मैंने सभी देशवासियों से पंच प्रणों को आत्मसात करने का आह्वान किया है। इन पंच प्रांणों की ऊर्जा जिस एक तत्व से जुड़ी है, वो है भारत के नागरिकों का कर्तव्य। आज अयोध्या नगरी में, दीपोत्सव के इस पावन अवसर पर हमें अपने इस संकल्प को दोहराना है, श्रीराम से सीखना है।

आजादी के अमृतकाल में भगवान राम जैसी संकल्प शक्ति, देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी। भगवान राम ने अपने वचन में, अपने विचारों में, अपने शासन में, अपने प्रशासन में जिन मूल्यों को गढ़ा, वो सबका साथ-सबका विकास की प्रेरणा हैं और सबका विश्वास-सबका प्रयास का आधार हैं।

यह भी पढ़ें – अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी रामलला का पूजन कर मंदिर निर्माण कार्य का किया अवलोकन



Source: National

Share this:

You may have missed