BYJU's ने दुनिया के नंबर वन फुटबॉलर को बनाया ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर, जानिए डिटेल्स

बायजूस (BYJU’s) भारत की ही नहीं, दुनिया की भी सबसे बड़ी मल्टीनेशनल एजुकेशनल कंपनियों में से एक है। बेंगलुरु में स्थित मुख्यालय वाली इस कंपनी के देशभर में इसके कई यूज़र्स तो हैं ही, विदेशों में भी लोग बायजूस की सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। इससे घर बैठे ही शिक्षा प्राप्ति की सुविधा मिलती है। आज 4 नवंबर को कंपनी ने एक ऐसी घोषणा की है, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। बायजूस ने दुनिया के नंबर वन फुटबॉलर को अपनी कंपनी का ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है।

लियोनेल मेसी को बनाया ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर

बायजूस ने अर्जेंटीनी फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) को अपना ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। कंपनी ने आज शुक्रवार 4 नवंबर को ही इस विषय में घोषणा की है। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि फुटबॉल स्टार ने उनके साथ बायजूस के तहत निष्पक्ष और उचित शिक्षा का दुनियाभर में प्रचार करने का एग्रीमेंट किया है।

बायजूस की सह-संस्थापक ने दी प्रतिक्रिया

बायजूस की सह-संस्थापक दिव्या गोकुलनाथ ने इस बारे में बात करते हुए कहा, “हम ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर लियोनेल मेसी के साथ टीम अप करके गर्व और उत्साह महसूस कर रहे हैं। वह पीढ़ियों में एक बार पैदा होने वाले टैलेंटेड खिलाड़ी है और उनकी उत्कृष्टता, समग्र मानसिकता, विनम्रता और विश्वसनीयता की खोज बायजूस के ब्रांड मूल्यों के साथ गहराई से प्रतिध्वनित होती है। वह ज़मीन से उठकर दुनिया के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक बने है। यह एक ऐसा अवसर है जिसे बायजूस का ‘एजुकेशन फॉर ऑल’ लगभग 5.5 मिलियन बच्चों के लिए बनाना चाहता है, जिन्हें बायजूस वर्तमान में सशक्त बनाता है। लियोनेल मेसी से ज़्यादा मानवीय क्षमता को बढ़ाने की शक्ति का प्रतिनिधित्व कोई नहीं करता है। यह सही में आश्चर्य की बात नहीं है कि अब तक का सबसे महान खिलाड़ी अब तक का सबसे बड़ा सीखने वाला भी है। मुझे विश्वास है कि इस पार्टनरशिप से दुनिया भर के लाखों लोगों को बड़े सपने देखने और बेहतर सीखने के लिए प्रेरणा मिलेगी। जैसा कि फ़ुटबॉल फैंस जानते हैं, अगर मेसी आपके साथ है, तो कुछ भी संभव है।”



यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2022: भारत में भी छाया वर्ल्ड कप का खुमार, केरल में दिखी लियोनेल मेसी के लिए ज़बरदस्त दीवानगी, देखें वीडियो

मेसी ने भी दी प्रतिक्रिया

बायजूस के साथ इस पार्टनरशिप पर मेसी ने भी पानी प्रतिक्रिया दी है। मेसी ने कहा, “मैंने बायजूस के साथ जुड़ने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि उनका सभी लोगों को सीखने के प्रति प्यार और उत्साह होना मेरे सिद्धांतों के साथ सही बैठता है। उच्च गुणवत्ता की शिक्षा ज़िंदगियाँ बदल देती है और बायजूस ने दुनियाभर के कई मिलियन छात्रों के करियर की राह एक अच्छी दिशा में बदल दी है। मैं उम्मीद करता हूँ कि युवा लर्नर्स (सीखने वाले) को शिखर तक पहुँचने और वहाँ बने रहने के लिए प्रेरित कर सकू।”

lionel_messi.jpg

Source: Education

Share this:

You may have missed