T20 World Cup 2022: भारत के खिलाफ मैच में Virat Kohli को आउट करने के लिए ज़िम्बाब्वे है उत्साहित, जानिए क्या कहा कप्तान ने

टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 का कारवाँ प्लेऑफ स्टेज के करीब पहुँच रहा है। प्लेऑफ की इसी राह पर कल 6 नवंबर को भारत (India) बनाम ज़िम्बाब्वे (Zimbabwe) का मैच देखने को मिलेगा। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का करना चाहेंगी, तो ज़िम्बाब्वे की टीम इस टूर्नामेंट में अपने आखिरी मैच में उलटफेर करते हुए बड़ी जीत हासिल करने की कोशिश करेंगी। इस मैच से पहले आज ज़िम्बाब्वे के कप्तान क्रेग इर्विन (Craig Ervine) ने इस मैच से जुड़े कुछ पहलुओं के बारे में बात की।

क्या कहा इर्विन ने?

इर्विन ने मैच से पहले आज 5 नवंबर को बात करते हुए कहा, “पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतने से हमारी टीम अभी भी उत्साह और जोश से भरी हुई है। उस जीत से हमें यह भरोसा हुआ है कि हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं। ऐसे में हम भारत के खिलाफ खेलने के लिए उत्साहित हैं। यह हमारे लिए एक अच्छा मौका है और हमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के सामने खेलने का अवसर मिलेगा। आखिर आपको विराट कोहली (Virat Kohli) को आउट करने का मौका कब मिलता है? ऐसे में मुझे उम्मीद है कि हमारे तेज़ गेंदबाज़ इस मैच के लिए उत्साहित होंगे और कोहली के खिलाफ अच्छा करने की कोशिश करेंगे।”

ind_vs_zim.jpg

यह भी पढ़ें- IPL न सही, फिर भी भारतीय फ्रेंचाइज़ीस के लिए खेलेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी, जानिए कहाँ और कैसे



Source: Sports

Share this:

You may have missed