मालदीव में आग लगने से 9 भारतीयों सहित 10 की मौत, भारतीय उच्चायोग ने दुख जताया

मालदीव की राजधानी माले में स्थित एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने कार रिपेयरिंग गैराज में आग लगी। जिसके बाद उसने विकराल रूप धारण कर लिया। और इमारत में रहे 10 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस इमारत की ऊपरी मंजिल से 10 शव बरामद किए गए हैं। जिसमें नौ भारतीयों समेत एक बांग्लादेशी नागरिक का शव मिला। बताया जा रहा है कि, नौ भारतीयों समेत एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत आग लगने से हुई है। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हमने 10 शव बरामद किए हैं। आग पर काबू पाने में लगभग चार घंटे लग गए थे। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतकों में नौ भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक है। माले में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट कर अपना दुख प्रकट किया।
मालदीव पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है।

माले में दुखद आग की घटना दुखी भारतीय उच्चायोग

मालदीव की राजधानी माले में आग लगने से नौ भारतीयों समेत 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। आग एक ग्राउंड फ्लोर पर गाड़ियों की मरम्मत गैरेज में लगी थी। माले में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, हम माले में दुखद आग की घटना से बहुत दुखी हैं, जिसमें कथित तौर पर भारतीय नागरिकों सहित कई लोगों की जान गई है। हम मालदीव के अधिकारियों के साथ निकट संपर्क में हैं।

राहत की व्यवस्था – एनडीएमए

मालदीव के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने कहा कि पास के एक स्टेडियम में एक निकासी केंद्र स्थापित किया गया है। एनडीएमए ने माले में आग से विस्थापित और प्रभावित लोगों के लिए माफनु स्टेडियम में एक निकासी केंद्र स्थापित किया है। राहत और सहायता प्रदान करने की व्यवस्था की जा रही है।

माले एक अपमार्केट पर्यटन स्थल

मालदीव की राजधानी माले, जिसे एक अपमार्केट पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है, दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले शहरों में से एक है। मालदीव में एक बड़ी आबादी विदेशी कामगारों की है। इनमें से अधिक कामगार भारत, बांग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों से हैं।

मालदीव में रहते हैं करीब 29,000 भारतीय

मालदीव में लगभग 29,000 भारतीय रहते हैं और काम करते हैं और उनमें से लगभग 22,000 लोग राजधानी शहर माले में रहते हैं। इनमें नर्स, शिक्षक, प्रबंधक, डॉक्टर, इंजीनियर, लेखाकार और अन्य पेशेवर शामिल हैं।

यह भी पढ़े – लालू यादव को अपनी किडनी देगी उनकी बेटी, सिंगापुर में होगा ट्रांसप्लांट, जानें बेटी का नाम

यह भी पढ़े – नवादा जिले में कर्ज से परेशान परिवार के छह लोगों ने मजार पर जाकर खुशी-खुशी खाया जहर, 5 की मौत





Source: National

Share this:

You may have missed