दहेज़ प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, ससुराल वालों को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा से एक खबर सामने आ रही है. जिले में एक नव विवाहिता ने आत्महत्या कर ली है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच की जिसमे खुलास्दा हुआ कि नवविवाहिता अपने ससुराल वालो के प्रताड़ना से काफी ज्यादा परेशान थी. इस वजह से ही उसने आत्महत्या जैसे कदम उठाया.

मिली जानकारी के मुताबित मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मर्ग कायम कर जांच में पाया कि मृतिका सुषमा साहू उम्र 28 वर्ष निवासी गौद को उसके ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही दहेज एवं घरेलू बातों को लेकर प्रताड़ित करते थे जिससे तंग दिनांक 28.11.22 को मृतिका द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

ससुराल वाले करते थे परेशान
बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने ससुराल वालों से काफी ज्यादा परेशान थी. उसके ससुराल में आरोपी शिवनन्दन साहू 62, रामेष्वरी साहू 52, कमलेश साहू 32. उमाशंकर साहू 38, सभी निवासी गौद एवं अनुसुईया साहू 24 शिवरीनारायण तंग किया करते थे. इन सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 304 बी, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. सभी आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया जहॉ से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया.



Source: Education

Share this:

You may have missed