MCD रिजल्ट के बाद सिसोदिया का बड़ा आरोप- 'BJP का खेल शुरू, AAP पार्षदों के पास आ रहे हैं फोन'

दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने BJP को सत्ता से बाहर करते हुए 250 सीट में से 134 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं BJP ने 104 सीटे और कांग्रेस मात्र 9 सीटों पर जीत पाई है। इसके बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए BJP पर पार्षद को खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि “बीजेपी का खेल शुरू हो गया। हमारे नवनिर्वाचित पार्षदों के पास फोन आने शुरू हो गए हैं।”

इसके साथ ही सिसोदिया ने कहा है कि “हमारा कोई पार्षद नहीं बिकेगा। हमने सभी पार्षदों से कह दिया है कि इनका फोन आये या ये मिलने आयें तो इनकी रिकॉर्डिंग कर लें। मनीष सिसोदिया के इस ट्वीट को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी रीट्वीट किया है।



क्या है दिल्ली नगर निगम का नियम
दिल्ली नगर निगम एक्ट के मुताबिक पांच साल के इस कार्यकाल में कोई भी पार्षद मेयर नहीं बन सकता है। इसके लिए आरक्षण नियम का पालन करना होगा, जिसमें पहले साल महिला पार्षद ही मेयर बन सकेगी। इसके बाद अनुसूचित जाति का कोई पार्षद ही मेयर बनने के लिए अपनी दावेदारी रख सकता है। वहीं फिर अगले तीस साल के लिए मेयर पद अनारक्षित होंगे, जिसमें कोई भी पार्षद मेयर बन सकता है।

यह भी पढ़ें: MCD में AAP की जीत पर बोले केजरीवाल- ‘सभी के सहयोग से दिल्ली को करेंगे ठीक’, केंद्र और PM ने मांगा सहयोग

 



Source: National

Share this:

You may have missed