USA: चीन को कोसने वाले Donald Trump के चीन में Bank Account

मेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के छह साल के टैक्स रिटर्न को शुक्रवार को एक कांग्रेस समिति द्वारा सार्वजनिक किया गया, जिससे पूर्व राष्ट्रपति के लंबे समय से इसे गुप्त रखने का प्रयास समाप्त हो गया। 2015 से 2020 तक के दस्तावेज, जटिल वित्त और विदेशी बैंक खातों के बारे में बताते हैं, जिसमें निजी लाभ के लिए राष्ट्रपति पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। इस महीने की शुरुआत में जारी प्रतिनिधि सभा की रिपोर्ट ने दस्तावेजों का विश्लेषण किया और यह भी बताया कि ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ने 2020 में कोई संघीय आय कर नहीं चुकाया, पिछले पूरे वर्ष वह कार्यालय में थे।

ट्रम्प के चीन के बैंकों में खाते
अमेरिकी हाउस वेज एंड मीन्स कमेटी की ओर से शुक्रवार को जारी टैक्स रिटर्न रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति रहने के दौरान चीन सहित विदेशों में बैंक खाते थे। रिडक्टेड टैक्स रिटर्न से पता चलता है कि ट्रम्प का 2015 से 2017 के बीच चीन में एक बैंक खाता था। हालांकि, चुनाव प्रचार के दौरान, राष्ट्रपति पद की बहस में ट्रम्प ने दावा किया कि उनका खाता खुला था लेकिन अभियान शुरू करने से पहले इसे बंद कर दिया। ट्रंप ने उस समय कहा था, ‘मैंने इसे बंद कर दिया। मैंने राष्ट्रपति के लिए दौड़ने से पहले ही इसे बंद कर दिया था, राष्ट्रपति बनने की तो बात ही छोड़ दीजिए।’ ट्रम्प के 2015, 2016 और 2017 के रिटर्न में चीन में एक बैंक खाते की सूचना दी है। रिटर्न उन खातों में रखी गई धनराशि का विवरण नहीं देता है। रिटर्न कैरिबियन में यूके, आयरलैंड और सेंट मार्टिन सहित अन्य विदेशी देशों में खाते दिखाते हैं। 2018 तक, ट्रम्प ने जाहिर तौर पर यूके में एक के अलावा अपने सभी विदेशी खातों को बंद कर दिया था, जो कि उनकी एक प्रमुख गोल्फ संपत्ति का घर था।



सवाल, चीन में क्या कर रहे थे कारोबार
ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन के वकील एलन गार्टन के अनुसार, चीन में बैंक खाता कथित तौर पर ट्रम्प इंटरनेशनल होटल्स मैनेजमेंट से जुड़ा हुआ था। वर्षों से एक मुखर चीन आलोचक रहे ट्रम्प के चीनी कनेक्शन का खुलासा होने के बाद डेमोक्रेट नेता डैनियल गोल्डमैन ने ट्विवट में सवाल उठाया कि आम तौर पर आपके पास किसी विदेशी देश में बैंक खाते तब होते हैं जब आप उस देश की मुद्रा में लेनदेन कर रहे हैं। राष्ट्रपति रहते हुए ट्रंप चीन में क्या कारोबार कर रहे थे?’

ट्रम्प ने पूरी कवायद को बताया ‘विच हंट’
दस्तावेजों के जारी होने के बाद ट्रंप ने पूरी कवायद को अपने खिलाफ ‘विच-हंट’ (witch-hunt)करार दिया। ट्रम्प ने अपने एक कैम्पेन वीडियो में कहा, उनकी कार्रवाई के लिए कोई वैध विधायी उद्देश्य नहीं है। यह और कुछ नहीं बल्कि एक और विक्षिप्त राजनीतिक शिकार ‘विच-हंट’ है जो उस दिन से चल रहा है जब मैं कुर्सी से नीचे आया।

यह भी पढ़ें:

Pope Benedict XVI dies: पूर्व पोप बेनेडिक्टका 95 साल की उम्र में निधन, खुद इस्तीफा देने वाले दूसरे पोप थे



Source: Education

Share this:

You may have missed