नीम का थाना को जिला बनाने की मांग, विधायक मोदी ने सीएम गहलोत को दिया प्रतिवेदन

जयपुर। नीमकाथाना को जिला बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक सुरेश मोदी के नेतृत्व में सोमवार को शहीद स्मारक पर जनसभा की गई। जन सभा के बाद विधायक मोदी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम अशोक गहलोत को इस बारे में प्रतिवेदन दिया और मांग की कि राज्य के बजट में नीमका थाना को जिला बनाने की घोषणा की जाए। मोदी ने बताया कि नीम का थाना की जनता काफी सालों से ये मांग कर रही हैं कि इसे जिला बनाया जाए। यहां के अंतिम छोर पर बसे गांव की सीकर जिला मुख्यालय से सवा सौ किलोमीटर की दूरी हैं और जनता को सरकारी कामकाज में भारी परेशानी आती है। उन्होंने बताया कि नीम का थाना जिला बनने के सारे मापदंड पूरे करता हैं और इसकी ये मांग पूरी की जानी चाहिए।

इससे पहले शहीद स्मारक पहुंचने पर विधायक सुरेश मोदी सहित तमाम जनप्रतिनिधियों का साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। विधायक मोदी ने बताया कि नीमकाथाना को जिला बनाने की मांग को लेकर लोगों का जन समर्थन देखने को मिल रहा है। सात दिन तक चली पदयात्रा में सैकड़ों लोग साथ चले। पदयात्रा में रिटायर्ड आईएएस के एल मीणा, पूर्व प्रधान व पीसीसी सदस्य कान्ता प्रसाद शर्मा, श्योपाल वर्मा, अभय डांगी, दीपेन्द्र लुनीवाल, श्रीचंद सैनी, नवाब खान सहित स्थानीय जनता मौजूद थी।



Source: Education

Share this:

You may have missed