अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत, पांच लोग घायल

उमरिया. नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम कठौतिया में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में ट्रैक्टर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार ग्राम कठौतिया का परिवार और उसके रिश्तेेदार ग्राम कर्री में बड़ादेव की पूजा करने जा रहे थे। जैसे ही ट्रेक्टर मेन रोड पर आया अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में 6 से 7 लोग ट्राली के नीचे दब गये जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। वही मुन्ना सिंह गोंड पिता बुद्धु सिंह गोंंड उम्र 35 साल की मौके पर ही मौत हो गई। पांच अन्य घायलों को 108 की मदद से नजदीकी अस्पताल शाहपुरा ले जाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची ने पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की।
उल्लेखनीय है कि आए वाहनों के दुर्घटना की खबरें प्रकाश में आ रही हैं। ऐसी दुर्घटनाओं की मूल वजह कहीं न कहीं बेलगाम रफ्तार को माना जा रहा है। इसके साथ ही मालवाहकों में क्षमता से अधिक सवारी लोड करने को भी बताया जाता है। ग्रामीण इलाकों में ट्रैक्टर व अन्य मालवाहकों में कहीं बारात तो कहीं अन्य सामाजिक कार्यक्रम में इनका उपयोग किया जा रहा है। ये वाहन चालक क्षमता से अधिकारी सवारी बैठाते हैं। जिसके कारण अक्सर वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं और वह दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। जिसका परिणाम यह होता है कि लोग असमय ही अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इस लापरवाही में केवल वाहन चालक ही जिम्मेदार हैं, बल्कि वह यात्री भी उतना ही जिम्मेदार है, जो अपनी जान की परवाह न करते हुए ऐसे वाहनों में सफर करते हैं।



Source: Education

Share this:

You may have missed