नवजोत सिंह सिद्धू कल होंगे पटियाला जेल से रिहा, ट्वीट के ज़रिए दी जानकारी

नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पिछले साल 20 मई से पंजाब की पटियाला जेल में कैद हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद सिद्धू को पिछले साल मई में 20 साल की जेल की सज़ा मिली थी। 1988 के एक मामले में जेल की सज़ा काट रहे सिद्धू को अब राहत की सांस मिल सकती है। लंबे समय से जेल में कैद सिद्धू की कल यानी कि 1 अप्रैल को पटियाला जेल से रिहाई होगी। पहले सिद्धू की पटियाला जेल से रिहाई के लिए 16 मई का दिन तय किया गया था, पर अब उन्हें 45 दिन पहले ही रिहा किया जाएगा।


ट्वीट के ज़रिए दी जानकारी

नवजोत सिंह सिद्धू के पटियाला जेल से रिहा होने की जानकारी उनके ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से दी गई। सिद्धू की गैरमौजूदगी में उनकी टीम उनका ट्विटर अकाउंट मैनेज कर रही है और उन्होंने ही सिद्धू के कल रिहा होने की जानकारी देने वाला ट्वीट पोस्ट किया है। साथ ही ट्वीट में यह भी बताया गया है कि सिद्धू की जेल से रिहाई का फैसला संबंधित ऑथोरिटीज़ की तरफ से लिया गया है।





Source: National

Share this:

You may have missed